Breaking News

कानपुर विश्वविद्यालय : नि:शुल्क टीकाकरण अभियान में 79 किशोरियों का टीकाकरण

कानपुर नगर। सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु विश्वविद्यालय द्वारा किशोरियों में निशुल्क टीकाकरण अभियान के अंतर्गत आज 79 किशोरियों को अंतिम डोज लगाया गया |

आज मंधना 1 कम्पोज़िट, मंधना 2 कम्पोज़िट, होराबांगर, कुरसौली कम्पोज़िट, उच्च प्राथमिक विद्यालय , कटरी, शंकरपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय, गंभीरपुर कछार, एवं भजनलाल स्वतन्त्रता संग्राम इंटर कॉलेज, गबड़हा एवं अन्य स्थानों की किशोरियों को वैक्सीन का अंतिम डोज़ निशुल्क लगाया गया।टीका लगाने का कार्य जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की टीम द्वारा किया गया।

टीकाकरण में स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ नर्स उषा एवं डॉ. अनुराग मिश्रा का सहयोग रहा। टीकाकरण अभियान हेतु समन्वय डॉ. प्रवीन कटियार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजन में वालंटियर मनीष, कृतिका, मानसी, कुमुद, सागर, प्रतीक पटेल, प्रतीक मौर्या, तान्या, हर्षित गंगवार, अदनान, मानवेंद्र सम्मिलित रहे।

About rionews24

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण : 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को मिल सकता है शो-कॉज नोटिस

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 6 जुलाई को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *