Breaking News

ग्रीनपार्क में न्यू प्लेयर्स पवेलियन एवं अत्याधुनिक जिम का लोकार्पण

कानपुर नगर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में नवनिर्मित न्यू प्लेयर्स पवेलियन एवं अत्याधुनिक जिम का लोकार्पण प्रदेश सरकार के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी और कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने किया।पत्रकारों से बात करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि ग्रीनपार्क में लोकार्पण किया गया न्यू पवेलियन उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि हिन्दुस्तान के खिलाड़ियों के लिए अत्याधुनिक तरह का है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 35 से ज्यादा जिम का लोकार्पण किया जा चुका है। 

खेल मंत्री ने कहा कि खेल विभाग का यह प्रयास है कि उत्तर प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए आधुनिक चीजों के साथ खेल सम्बंधित अन्य व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए बीजेपी के संकल्प पत्र की एकलव्य योजना जल्द ही लागू की जायेगी। 
वही कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने कहा कि ग्रीनपार्क में लोकार्पण किये गए इस प्रकार का अत्याधुनिक ड्रेससिंग रूम कही भी नहीं है। 

About rionews24

Check Also

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा संभालेंगे कमान

38 साल की सैन्य सेवा, 3 हजार घंटे से ज्यादा उड़ान का अनुभव; पश्चिमी वायु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *