Breaking News

राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्रों ने जानी फिल्म निर्माण में फोटोग्राफी की बारीकियां

लखनऊ। राजकीय पॉलीटेक्निक में पत्रकारिता और जनसंचार के छात्रों ने शनिवार को आयोजित लघु प्रशिक्षण कार्यक्रम में बॉलीवुड में सिनेमेटोग्राफर शिवा चौधरी से फोटोग्राफी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कैमरा एंगल, शॉट्स के साथ शूटिंग के ध्यान देने योग्य बातों को विस्तार से बताया।

शिवा चौधरी ने छात्रों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देते हुए उन्हें ईमानदारी से काम करने की नसीहत भी दी।

इस अवसर पर व्याख्याता मास कम्युनिकेशन डॉ. नीरज कुमार ने भी छात्रों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस अवसर पर पत्रकारिता एवं जनसंचार के प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र उपस्थित रहे।

About rionews24

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण : 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को मिल सकता है शो-कॉज नोटिस

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 6 जुलाई को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *