Breaking News

बुंदेलखंड विकास दल ने पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी को बनाया प्रत्याशी

मानिकपुर। बुंदेलखंड पृथक राज्य, विकास, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार आदि मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरे हैं। दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह चंदेल ने बताया की समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी से नाराज़ कार्यकर्ता एवं लोग बबुन्देलखण्ड विकास दल के चुनाह चिन्ह ‘हरी मिर्च’ पर ही वोट डालेंगे। प्रत्याशी पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी भारी मतों से विजयी होंगे। 

दल के राष्ट्रीय महासचिव डी. के. सिंह ने सभी बुंदेली भाइयों से अपील की कि बुंदेलखंड पृथक राज्य बनाने की मुहिम में लगी पार्टी व प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाये। बुंदेलखंड के विकास के लिये यह मौका बार बार आपको नहीं मिलेगा। धर्म,जाति व वर्ग से ऊपर उठ कर मतदान करें। प्रत्याशी पुष्पेंद्र ने बुंदेलखंड के विकास के लिए आजीवन संघर्ष की कसम खाई और पृथक राज्य के लिए प्राण तक कुर्बान करने की बात कही और साथ ही सभी मानिकपुर विधान सभा के लोगों से मतदान करने की अपील की। 

About rionews24

Check Also

झांसी में बनेगा आधुनिक पशु चिकित्सालय, घायल और निराश्रित पशुओं को मिलेगा नया सहारा

लखनऊ। सड़क हादसों में घायल होने वाले और निराश्रित पशुओं के लिए झांसी में आधुनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *