Breaking News

जानिए, आज है अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस

विश्व भर में प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के रुप में मनाया जाता है। लोकतंत्र आज दुनिया में सरकार के सबसे लोकप्रिय रूपों में से एक है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 2007 में अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की शुरुआत की थी। विश्व में लोकतंत्र को बढ़ावा देने और उसे मजबूत करने के उद्देश्य से इसका प्रस्ताव पारित किया गया था।

पहली बार अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस साल 2008 में मनाया गया। 15 सितंबर 2008 को लोकतंत्र के पहले अंतर्राष्ट्रीय दिवस को चिह्नित करने के लिए, IPU (इंटर-पार्लियामेंट्री यूनियन) जिनेवा में संसद के सदन में एक विशेष आयोजन किया गया था। हर साल अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की एक थीम होती है। संयुक्त राष्ट्र इस वर्ष लोकतंत्र के तीन आवश्यक तत्वों को बढ़ावा दे रहा है जो हैं : संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रचारित किया जा रहा हैशटैग स्टैंड अप फॉर ह्यूमन राइट्स or #स्टैंडअप4ह्यूमन राइट्स।

पिछले साल संयुक्त राष्ट्र ने COVID-19 और इससे निपटने वाली दुनिया भर की सरकारों पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया था। इसे ‘कोविड -19: ए स्पॉटलाइट ऑन डेमोक्रेसी’ कहा गया। 2019 में, यह कार्यक्रम भागीदारी विषय के तहत हुआ। 1018 की थीम थी ‘लोकतंत्र दबाव में: एक बदलती दुनिया के लिए समाधान।’

 

 

 

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *