Breaking News

उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान हुए सम्मानित

कानपुर नगर। कृषि विज्ञान केंद्र, दिलीप नगर एवं कृषि विभाग तथा अन्य विभागों के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को जनपद के कलेक्ट्रेट स्थित इको गार्डन परिसर में एक विशाल किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय किसान सम्मान दिवस पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है। इस किसान सम्मान दिवस के अवसर पर एक कृषि मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। 

केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रभारी डॉ. मिथिलेश वर्मा ने समस्त किसानों एवं महिला किसानों को बताया कि चौधरी साहब किसानों के सच्चे हमदर्द थे।किसानों की तकलीफों को वे अपनी तकलीफ समझते थे। किसानों के लिए बनाई गई योजनाओं को आज भी याद किया जाता है। केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ. ख़लील खान ने मृदा परीक्षण एवं पोषक तत्व प्रबंधन  विषय के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने रबी फसलों में खरपतवार प्रबंधन विषय पर जानकारी दी। पशुपालन वैज्ञानिक डॉ.शशीकांत ने सर्दी के मौसम में पशुओं की देखभाल विषय पर जानकारी दी। डॉ. निमिषा अवस्थी ने उद्यानिकी फसलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

गृह वैज्ञानिक डॉ. पुष्पा देवी ने किचन गार्डन के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर प्रगतिशील किसान  राजू राजपूत, चरण सिंह यादव,  छुन्ना सिंह, अरुणा, ज्योति देवी एवं रानी देवी सहित कुल जनपद के 6 किसानों को केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा सम्मानित भी किया गया। इन किसानों के द्वारा उद्यानिकी फसलों की खेती एवं उद्यानिकी तकनीकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए गए हैं। जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हुई है। इस अवसर पर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जनपद के सांसद प्रतिनिधि, जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी गौर विधायक गण सहित लगभग 600 से अधिक किसानों ने सहभागिता की।

About rionews24

Check Also

‘3D कंक्रीट प्रिंटर ए न्यू इमर्जिंग कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी’ विषय पर व्याख्यान का हुआ आयोजन

सुल्तानपुर। कमला नेहरु प्रौद्योगिकी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में बुधवार को ‘3D कंक्रीट प्रिंटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *