Breaking News

कुलसचिव ने आंतरिक सेमेस्टर परीक्षाओं का किया औचक निरीक्षण

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह के निर्देश के क्रम में शनिवार को कुलसचिव डॉ. पी. के. उपाध्याय द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, इटावा में चल रही आंतरिक सेमेस्टर परीक्षाओं का औचक निरीक्षण किया गया। सेमेस्टर परीक्षाओं के निरीक्षण के उपरांत महाविद्यालय की प्रयोगशालाओं का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही प्रयोगशालाओं के संचालन के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए रखे हुए उपकरणों को संचालित  कराकर देखा गया। 

कुलसचिव द्वारा परीक्षा के संचालन एवं प्रयोगशाला और कार्यशाला में हो रहे कार्यों की प्रशंसा की गई। निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉक्टर एन. के. शर्मा, डॉ. पी.के एस. भदौरिया उप कुलसचिव, संतोष दुबे सहायक कुलसचिव, डॉक्टर देवेंद्र चतुर्वेदी, डॉ. डी. सिंह, डॉ. टी. के. माहेश्वरी, इंजीनियर एम. ए. हुसैन, सत्येंद्र कटियार सहित सभी कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।

About rionews24

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण : 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को मिल सकता है शो-कॉज नोटिस

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 6 जुलाई को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *