Breaking News

प्याज सेहत के लिए है अत्यंत लाभकारी, सितंबर अक्टूबर में तैयार करें रवी प्याज की नर्सरी : डॉक्टर आर. बी. सिंह

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डी.आर. सिंह के निर्देश के क्रम में आज कल्याणपुर स्थित सब्जी अनुभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर आर.बी. सिंह ने बताया कि रवी प्याज की फसल अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि प्याज में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है।  इसके अलावा इसमें एंटी एलर्जिक, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी कार्सिनोजेनिक गुण भी होते हैं। प्याज में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी6, बी कॉम्प्लेक्स और सी भी पाया जाता है। प्याज में आयरन, फोलेट और पोटेशियम जैसे खनिज भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। प्याज का प्रयोग मसालों तथा कच्चा सलाद में खाने के रूप में प्रयोग किया जाता है। प्याज हृदय रोग एवं ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। 

डॉ. सिंह ने सलाह दी है कि रवी प्याज की नर्सरी सितंबर अक्टूबर के महीने में डाली जाती है उन्होंने कहा कि खेत को अच्छी तरह से तैयार कर क्यारियां बना लें तथा एक हेक्टेयर हेतु 8 से 10 किलोग्राम बीज की आवश्यकता होती है। उन्होंने उन्नतशील प्याज की प्रजातियों के बारे में बताया कि सफेद प्याज हेतु भीमा शुभ्रा,भीमा श्वेता,पूसा सफेद आदि हैं जबकि लाल प्याज हेतु भीमा सुपर,  भीमा रेड, नासिक रेड और अर्का कल्याण, अर्का लालिमा प्रमुख प्रजातियां हैं। नर्सरी में प्याज की पौध तैयार होने के उपरांत इसे खेत में रोपाई कर दें। उन्होंने बताया कि खेत में पौध रोपाई के पूर्व पौधे की जड़ों को बावस्टीन दवा की 2 ग्राम मात्रा को 1 लीटर पानी के घोल में 15 से 20 मिनट डुबोकर रोपाई कर दें  ताकि बैंगनी धब्बा रोग से फसल को बचाया जा सके। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने बताया कि किसी भी कार्य दिवस  में विश्वविद्यालय आकर अथवा  कृषि तकनीकी सूचना केंद्र( एटिक)  के टोल फ्री नंबर 18001805122 एवं दूरभाष संख्या 0512-2555666,2555444 पर विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

About rionews24

Check Also

KNIT : अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

सुल्तानपुर। कमला नेहरु प्रौधोगिकी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *