Breaking News

भारतीय हलधर किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन के प्रदेश प्रवक्ता बने अरुण चंदेल

लखनऊ। भारतीय हलधर किसान यूनियन  की एक बैठक में राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव हीरा सिंह भदौरिया ने  किसानों  की बढ़ती समस्या पर विचार करते हुए कहा कि वर्तमान में मौजूदा किसानो के संघठन किसानों के साथ छल कपट कर रहे है। इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. धीरेन्द्र सोलंकी के नेतृत्व में यह संघठन समस्त भारत में सभी छोटे व बड़े किसानों  के लिए कार्य करेगा। सभी किसानो ने एक स्वर से कहा कि हमारी आपकी एक ही जाति है किसान और एक ही नारा है, जो किसान की बात करेगा, वही देश में राज करेगा। संघठन के विस्तार स्वरुप राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव हीरा सिंह भदौरिया ने समाजसेवी, किसानों के हित की रक्षा करने वाले, वरिष्ठ पत्रकार अरुण सिंह चंदेल को प्रदेश प्रवक्ता उ.प्र. मनोनीत किया है। चंदेल को प्रदेश के किसानों  के सम्मान, उनकी समस्याओंऔर शोषण के विरुद्ध संघर्ष करने की ज़िम्मेदारी दी गयी है।

नव नियुक्त प्रदेश प्रवक्ता अरुण चंदेल ने कहा कि भारतीय हलधर किसान यूनियन में पूरी लगन, ईमानदारी, निष्ठापूर्वक, समर्पण भाव व समस्त ज़िम्मेदारियों को निभाते हुए संगठन में कार्य करेंगे। इसको संघठन को उचाईयों तक पहुंचाएंगें। 

बैठक में प्रमुख रूप से  मानवेन्द्र सिंह भदौरिया ‘मोनू ‘ प्रभारी बुंदेलखंड, प्रदेश महासचिव उप्र अरविन्द सिंह परिहार, बुंदेलखंड उपाध्यक्ष बलवंत सिंह तोमर, बुंदेलखंड सचिव गजेन्द्र पटेल, मण्डल अध्यक्ष युवा,झांसी अभिषेक सिंह राजावत, जिलाध्यक्ष झांसी जितेन्द्र वर्मा, जिलाध्यक्ष युवा, झांसी जयपाल सिंह सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष झांसी महेश सिंह सेंगर, जिला महासचिव झांसी प्रिंस सिंह सेंगर जिला सचिव झांसी, कादर ख़ान, जिला सचिव ब्रजकिशोर कुशवाहा, तहसील अध्यक्ष मऊरानीपुर  सुमित यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मऊरानीपुर घनेन्द्र सिंह सेंगर आदि अनेक किसान नेता मौजूद रहे।

About rionews24

Check Also

KNIT : अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

सुल्तानपुर। कमला नेहरु प्रौधोगिकी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *