Breaking News

ईद का चांद नजर आते ही हुई आतिशबाजी

कानपुर। रमजान के पवित्र माह के 30 दिन बीतने के साथ ही गुरुवार को शाम करीब 07:15 बजे ईद का चांद नजर आते ही चहुंओर खुशियां छा गईं। लोगों ने आतिशबाजी कर ईद की खुशियों को जाहिर किया। चांद नजर आते ही लोगों ने स्वजन और दोस्तों को वीडियो कॉलिंग कर एक दूसरे को भी चांद के दीदार कराए।  इस दौरान कानपुर शहर के सभी मुस्लिम धर्मगुरुओं ने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ईद मनाने की अपील की है।  शहर काजी हाफिज अब्दुल कुद्दूस हादी ने कहा कि ईद की खुशी में ऐसे काम न करें जिससे कोरोना फैलने संक्रमण फैलने का खतरा बढ़े।

About rionews24

Check Also

झांसी में बनेगा आधुनिक पशु चिकित्सालय, घायल और निराश्रित पशुओं को मिलेगा नया सहारा

लखनऊ। सड़क हादसों में घायल होने वाले और निराश्रित पशुओं के लिए झांसी में आधुनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *