Breaking News

भीड़ संग बेटे का बर्थडे मनाना भारी पड़ा सपा महासचिव को, भेजे गए जेल

हरदोई। अरवल थाने के वरगदा पुरवा गांव के रहने वाले सपा नेता वीरेंद्र सिंह वीरे यादव की पत्नी अनीता यादव पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीती हैं। बुधवार को सपा नेता ने अपने पैतृक गांव वरगदापुरवा में सैकड़ों समर्थकों के हूजूम के साथ छोटे बेटे का जन्मदिन मनाया। भीड़ में शामिल अधिकांश लोग न तो मास्क लगाए थे और न ही सोशल डिस्टेेंसिंग का पालन कर रहे थे।

सपा नेता ने स्वयं इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट से वायरल कर दिया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए गुरुवार को अरवल पुलिस ने सपा नेता वीरेंद्र सिंह व 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने बताया एफआईआर दर्ज कर सपा नेता का चालान किया गया है, उन्होंने कहा कि मनमानी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सपा महासचिव वीरे यादव ने कहा कि पुलिस ने भाजपा के इशारे पर कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि आए दिन जिले में कानून तोड़ रहे भाजपा नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों का जन्मदिन मनाना भी बीजेपी सरकार में अपराध हो गया है।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *