Breaking News

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव : भाजपा ने हासिल की रिकॉर्ड जीत, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है। 75 में से 67 सीटों पर जीत का परचम लहराया है। भाजपा ने सपा के 63 सीटों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। संतकबीर नगर, बलिया, आजमगढ़ और एटा में सपा ने जीत दर्ज की है। जबकि बागपत में राष्ट्रीय लोकदल की प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया है। अवध क्षेत्र में 13 में से 13, पश्चिम में 14 में से 13, ब्रज में 12 में 11,  कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में 14 में से 13, काशी में 12 में 10 और गोरखपुर क्षेत्र में 10 में से 7 जिलों में भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीता है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला पंचायत अध्यक्ष की 75 में से 67 सीटें जीतने पर भाजपा उम्मीदवारों को बधाई दी है। सीएम योगी ने कहा कि आप सबकी ये जीत पंचायती राज व्यवस्था को और मजबूती प्रदान करेगी।

About rionews24

Check Also

आईएएस अधिकारियों द्वारा स्थानीय व राज्य स्तर पर किए गए विकास और जन कल्याण कार्य राष्ट्रीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक होंगे: राष्ट्रपति मुर्मु

नई दिल्ली। विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में सहायक सचिव के रूप में कार्यरत 2023 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *