Breaking News

जैव संवर्धित गांव अनूपपुर में महिला सशक्तिकरण पर गोष्ठी का हुआ आयोजन

कानपुर देहात। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गोद लिए हुए जैव संवर्धित गांव अनूपपुर में शनिवार को महिला सशक्तिकरण विषय पर गृह विज्ञान संकाय द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र के दिलीप नगर के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार के सहयोग द्वारा किया गया। जिसमें गृह विज्ञान की डॉक्टर रश्मि सिंह ने महिलाओं एवं स्कूल के बच्चों को किशोरावस्था में संतुलित आहार के महत्व एवं महिलाओं को बालक एवं बालिकाओं के दैनिक आहार में भेदभाव नहीं करें क्योंकि बेटियां नई पीढ़ी का निर्माण करती है। डॉ. अर्चना सिंह ने महिलाओं एवं बच्चों को मौसम एवं विभिन्न अवसर के अनुसार वस्त्रों का चयन करने के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने वस्त्रों में विभिन्न रंगों का किस प्रकार से चयन करें, इसकी भी जानकारी दी। 

डॉक्टर अर्चना सिंह के द्वारा बालिकाओं व महिलाओं के समक्ष, वस्त्रों एवं परिधानों को ब्लॉक प्रिंटिंग विधि से सुसज्जित करने की विधि का प्रदर्शन भी किया गया। डॉक्टर संगीता गुप्ता ने अनुपयुक्त सामग्री से उपयुक्त वस्तुएं बनाने के बारे में ग्रामीण महिलाओं एवं बच्चों को बताया कि सजावट की वस्तुएं किस प्रकार से तैयार की जाए। 

इसी क्रम में महिला अध्ययन केंद्र की अध्यक्ष डॉ. मिथिलेश शर्मा ने ग्रामीण महिलाओं एवं बच्चों को सरकार द्वारा चलाई गई वात्सल्य योजना के बारे में बताया कि सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत कोरोना के कारण अनाथ एवं बेसहारा बच्चों को सहारा किस प्रकार से दिया जाए। स्कूल के शारीरिक शिक्षा के अध्यापक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उत्तम भोजन एवं वस्त्रों के साथ-साथ शारीरिक व्यायाम की भी अति आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र की सुषमा पाल, सीमा पाल एवं गृह विज्ञान की छात्राएं चेल्सी तोमर, संध्या यादव, शालू पाल, किरण देवी और रिया चौरसिया ने भी भाग लिया।

About rionews24

Check Also

आज हम पोस्ट ट्रुथ काल में हैं, तस्वीरों की क्रांति का युग है : डॉ. धनंजय चोपड़ा

प्रयागराज। हम पोस्ट ट्रुथ/ उत्तर सत्य के काल में हैं, तस्वीरों की क्रांति का युग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *