Breaking News

मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन की प्रदेश इकाई का हुआ गठन, शफीउल्लाह फलाही बने प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ। मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन (एमएसएफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष टी.पी. अशरफ़ अली की स्वीकृति के बाद मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन उत्तर प्रदेश की 15 सदस्यीय प्रदेश इकाई गठित कर दी गई है। शफीउल्लाह फलाही अध्यक्ष, मोहम्मद साद खान महासचिव और शारिक अंसारी कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। प्रदेश इकाई में सफी खान, साहिल खान, वसीम अकरम, नासिर अंसारी, रुक्सार सैफ और  अब्दुल्लाह सिद्दीकी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश इकाई में अरसलान खान, उजैर, शोऐब खान, उसामा राहत, अर्शी खान और जहीर हुसैन संयुक्त सचिव बनाए गए हैं।

इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शफीउल्लाह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिना संगठित हुए कोई भी समाज विकास नहीं कर सकता। एकजुटता के साथ-साथ समाज के निचले वर्ग तक शिक्षा की पहुँच जरूरी है। एमएसएफ उत्तर प्रदेश समाज के हर वर्ग तक शिक्षा की पहुंच के लिए हर मुमकिन प्रयास करेगी। इस अवसर पर रियाज़ अल्वी, सय्यद आतिफ, राजा किदवई, मौलाना हदीस खान, मंसूर अजीम खान, मोहम्मद अफाक़ और मोहम्मद आफताब आदि सम्मानित गण मौजूद थे।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *