Breaking News

उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने किया सिराथू से नामांकन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सिराथू सीट से नामांकन किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री केशव गुरुवार सुबह स्नान-ध्यान के बाद सबसे पहले सिराथू में निजी आवास स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की, फिर अपनी मां के पैर छूकर उनके हाथों से दही-चीनी खाकर विजयी भव का आशीर्वाद लिया। स्थानीय पदाधिकारियों और करीबियों से मिलते हुए कड़ा स्थित शक्तिपीठ जाकर शीतला माता के मंदिर दर्शन किए। इस दौरान केशव मौर्या के शुभचिंतक और पूरा परिवार मौजूद रहा। मंदिर में पूजन के बाद केशव प्रसाद ने कहा कि इस बार भी यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी। पार्टी की 300 से अधिक सीटों पर जीत होगी। कौशांबी की तीनों सीट पर कमल ही खिलेगा।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *