Breaking News

प्राकृतिक हिना डाई से टाई एवं डाई विधि द्वारा वस्त्रों एवं हाथों को सुसज्जित करने की कला सिखाई

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की गृह विज्ञान महाविद्यालय के वस्त्र एवं परिधान विभाग में ‘मेंहदी से टाई एण्ड डाई तथा हैंड डेकोर’ प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसका उद्देश्य छात्राओं में सिंथेटिक डाई जो कि पर्यावरण के लिए काफी हानिकारक होती है, उसके स्थान पर प्राकृतिक हिना डाई से टाई ऐंड डाई विधि द्वारा वस्त्रों को एवं हाथों को सुसाजित करने की कला को बढ़ावा देना था। इस प्रतियोगिता में गृह विज्ञान की छात्राओ ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागी छात्राओं का मूल्यांकन करने के लिए डॉक्टर मिथलेश वर्मा, सह प्राध्यापक एवं वैज्ञानिक गृह विज्ञान, के वी के, दिलीप नगर, डॉ. निमिषा अवस्थी, वैज्ञानिक, गृह विज्ञान, अलीगढ़ तथा डॉ. पुष्पा दोहरे, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, हाथरस ने किया। प्रतियोगिता का अयोजन विभाग की शिक्षिकाओं डॉ. अर्चना सिंह, डाक्टर ऋतु पाण्डेय और डॉ. सुमायल अंजुम के द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर गृह विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पी. के. उपाध्याय ने उपस्थित होकर छात्राओं के द्वारा बनाए गए टाई एंड डाई के दुपट्टे और हाथों में मेहंदी से आकर्षक डिजाइनों  को बहुत सराहा और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने दिनांक 5 जून को पर्यावरण दिवस के अवसर पर विजेताओं को पुरस्कृत करने के निर्देश भी दिए।

About rionews24

Check Also

झांसी में बनेगा आधुनिक पशु चिकित्सालय, घायल और निराश्रित पशुओं को मिलेगा नया सहारा

लखनऊ। सड़क हादसों में घायल होने वाले और निराश्रित पशुओं के लिए झांसी में आधुनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *