Breaking News

शुरू हुई राई के बीजों की बिक्री, सितंबर माह है बुवाई के लिए उत्तम

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित एटिक (कृषि तकनीकी सूचना केंद्र) पर तिलहनी फसल राई की कांति प्रजाति के बीज की बिक्री किसानों के लिए शुरू हो गई है। निदेशक बीज एवं प्रक्षेत्र डॉक्टर महक सिंह ने बताया की राई कांति प्रजाति जिसकी बुवाई सितंबर माह में अति उत्तम है। उन्होंने बताया कि किसानों हेतु राई 2 एवं 5 किलोग्राम की पैकिंग में उपलब्ध है तथा राई का बीज आधारीय है। उन्होंने कहा कि राई कांति प्रजाति 90 दिनों में पक कर तैयार हो जाती है। इसकी कटाई के उपरांत किसान गेहूं की फसल आसानी से ले लेते हैं। डॉ. सिंह ने बताया कि जो किसान धान की फसल नहीं ले पाए हैं, उनके लिए यह फसल अतिरिक्त लाभ के लिए है। उन्होंने बताया कि बीज ₹95 प्रति किलोग्राम की दर से विक्रय हेतु उपलब्ध है तथा कार्यालय समय सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक बिक्री होती है। इस अवसर पर डॉ. अनिल सचान, डॉ. रामकुमार सिंह, डॉक्टर एन. लारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About rionews24

Check Also

झांसी में बनेगा आधुनिक पशु चिकित्सालय, घायल और निराश्रित पशुओं को मिलेगा नया सहारा

लखनऊ। सड़क हादसों में घायल होने वाले और निराश्रित पशुओं के लिए झांसी में आधुनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *