Breaking News

पांचवे चरण का मतदान जारी, 11 बजे तक हुआ लगभग 27 प्रतिशत मतदान

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में पांचवें चरण की 14 सीटों के लिए सोमवार को कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच मतदान चल रहा है। आज पांचवें चरण में 144 प्रत्याशियों के भाग्य का निर्णय 2.71 करोड़ मतदाता करेंगे। 144 में 13 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। कुल 17128 मतदान केंद्रों में 28688 पोलिंग बूथ पर वोट सुबह सात बजे से मतदान जारी है जो शाम छह बजे तक चलेगा। 4232 बूथ क्रिटिकल घोषित हैं। लखनऊ में मतदान के उत्साह के चलते  सुबह साढ़े 6 बजे से ही लोग अनेक मतदान केंद्रों पर पहुंचे। 11 बजे तक लगभग 27 प्रतिशत मतदान हुआ है।

About rionews24

Check Also

स्टील गर्डर के गैर विनाशकारी परीक्षण और ब्रिज लोड परीक्षण पर एक वर्चुअल टूर का हुआ आयोजन

सुल्तानपुर। सिविल इंजीनियरिंग विभाग, कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान सुल्तानपुर द्वारा शनिवार, 28.09.2024 को स्टील गर्डर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *