Breaking News

अयोध्या में पांच जून को होगी राम मंदिर परिसर में 14 मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा

लखनऊ। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र गुरुवार को अयोध्या पहुंचकर उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों को देखा। कार्यदाई संस्था के इंजीनियरों ने उन्हें मंदिर परिसर में चल रहे कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि तीन से पांच जून तक होने वाली प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी चल रही है। पांच जून को 14 मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा होगी।

उन्होंने बताया कि सप्तमंडपम के सात व परकोटा के छह मंदिरों की मूर्ति अयोध्या पहुंच गई है और अपने आसन पर विराजमान भी कर दी गई है। राम दरबार की मूर्ति जयपुर राजस्थान से अयोध्या के लिए निकल चुकी है। बृहस्पतिवार की देर रात तक मूर्ति पहुंच जाएगी। शुक्रवार को मूर्ति को आसन यानी राम मंदिर के प्रथम तल पर बने सिंहासन पर विराजित कर दिया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान तीन जून से शुरू होगा। प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम दरबार व अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन भी शुरू हो जाएगा। राम दरबार का दर्शन सीमित संख्या में लोग कर सकेंगे। इसके लिए रोजाना 750 से एक हजार पास जारी किए जाएंगे। नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि मंदिर के निर्माण का काम पूरा हो चुका है। सप्तमंडपम व परकोटा के मंदिर भी बनकर तैयार है। केवल परकोटा निर्माण का काम चल रहा है। बताया कि इसकी पूरी संभावना है कि राम जन्मभूमि परिसर में चल रहे सभी प्रमुख निर्माण इस साल के अंत तक पूरे हो जाएंगे।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *