Breaking News

आईआईटी कानपुर के स्टार्टअप इनक्यूबेशन और इनोवेशन सेंटर ने 500 से अधिक स्टार्टअप्स को दी नई उड़ान

कानपुर नगर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के स्टार्टअप इनक्यूबेशन और इनोवेशन सेंटर (SIIC) ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। SIIC ने 500 से अधिक स्टार्टअप्स को इनक्यूबेट करके भारत में आईआईटी द्वारा संचालित पहले इनक्यूबेटरों में से एक बनने का गौरव प्राप्त किया है। साल 2000 में सिडबी के सहयोग से स्थापित, SIIC आज देश के सबसे प्रभावशाली और लंबे समय तक चलने वाले टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटरों में से एक है, जो नवाचार, उद्यमिता और बाजार के लिए तैयार समाधानों को बढ़ावा देता है, जो उद्योगों और समुदायों को बदल रहे हैं।

इस उपलब्धि का जश्न फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड रिसर्च इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (FIRST), आईआईटी कानपुर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मौजूदगी में मनाया गया। इसमें प्रो. मणीन्द्र अग्रवाल, निदेशक, आईआईटी कानपुर; प्रो. ब्रज भूषण, उप-निदेशक, आईआईटी कानपुर; प्रो. तरुण गुप्ता, डीन (रिसर्च एंड डेवलपमेंट); प्रो. दीपू फिलिप, प्रोफेसर-इन-चार्ज, SIIC; श्रीकांत शास्त्री, चेयरमैन, जियोस्पेशियल डेटा प्रमोशन एंड डेवलपमेंट कमेटी; अनुराग सिंह, सीईओ, SIIC और पीयूष मिश्रा, सीओओ और सीएफओ, SIIC शामिल थे। इन सभी ने SIIC की भारत की तेजी से बढ़ती स्टार्टअप अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा।

प्रो. मणीन्द्र अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर कहा, 500 से अधिक स्टार्टअप्स को इनक्यूबेट करने का लक्ष्य हासिल करना आईआईटी कानपुर की नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। SIIC के माध्यम से हम अनुसंधान और वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोगों के बीच के फासले को कम कर रहे हैं, जिससे उद्यमियों को महत्वपूर्ण समाधान बनाने में मदद मिल रही है। यह उपलब्धि भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र में परिवर्तनकारी बदलाव के लिए उत्प्रेरक के रूप में हमारी भूमिका को और मजबूत करती है।

SIIC का प्रभाव आज केवल इनक्यूबेशन तक सीमित नहीं है। इसके स्टार्टअप्स ने कुल मिलाकर लगभग 12,000 करोड़ रुपये की वैल्यूएशन हासिल की है, जो उनकी बाजार में विश्वसनीयता को दर्शाता है। SIIC ने 150 से अधिक महिला-नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स को बढ़ावा दिया है, जो समावेशी उद्यमिता के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को दिखाता है। SIIC द्वारा समर्थित शीर्ष 253 स्टार्टअप्स, जो भारत के 22 राज्यों में मौजूद हैं, अब तक 10,829 से अधिक कुशल और अकुशल नौकरियाँ उत्पन्न की हैं। यह SIIC की आर्थिक और सामाजिक विकास में बड़े योगदान को दर्शाता है। 

प्रो. दीपू फिलिप ने कहा, यह उपलब्धि हमारे स्टार्टअप्स की दृढ़ता और नवाचार को दर्शाती है। SIIC में हमारा लक्ष्य हमेशा से मेंटरशिप, फंडिंग, बुनियादी ढांचे और नेटवर्क का सही मिश्रण प्रदान करना रहा है, ताकि डीप-टेक उद्यमी तरक्की कर सके। यह एक आईआईटी-नेतृत्व वाले इनक्यूबेटर की पहली ऐसी उपलब्धियों में से एक है, जो हमारे द्वारा बनाए गए जीवंत पारिस्थितिकी तंत्र का प्रमाण है।

उन्होंने कहा, SIIC ने मेडटेक, IoT, AI/ML, स्वच्छ प्रौद्योगिकी, कृषि-तकनीक, सामाजिक तकनीक, रक्षा और एयरोस्पेस, साइबर सुरक्षा और फिनटेक जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में स्टार्टअप्स को पोषित किया है। इससे समस्याओं का समाधान करने वाले उद्यमियों का एक मजबूत तंत्र तैयार हुआ है, जो भारत के लिए समाधान डिजाइन कर रहे हैं और उन्हें वैश्विक बाजारों तक ले जा रहे हैं।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *