Breaking News

बिहार में विधानसभा चुनाव-2025 की तारीखों का हुआ एलान, दो चरणों में होगा चुनाव

पटना। चुनाव आयोग ने बिहार में विधानसभा चुनाव-2025 की तारीखों का एलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने अपनी प्रेस वार्ता में दो चरणों में चुनाव कराने की बात कही है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का 11 नवंबर को होगा, जबकि वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी। आयोग ने यह भी बताया है कि 7.45 करोड़ मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिनमें 3.92 करोड़ पुरुष एवं 3.50 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं। इस चुनाव घोषणा के साथ ही प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पहले चरण के लिए 18 जिले के 121 विधानसभा क्षेत्र 10 अक्टूबर को अधिसूचना जारी हो जाएगी। दूसरे चरण के लिए 20 जिलों के 122 विधानसभा क्षेत्र में अधिसूचना जारी हो जाएगी। 

पहला चरण    

18 जिले – 121 सीटें

जिले: मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर

दूसरा चरण

20 जिले – 122सीटें    

जिले: पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई

About rionews24

Check Also

झांसी में बनेगा आधुनिक पशु चिकित्सालय, घायल और निराश्रित पशुओं को मिलेगा नया सहारा

लखनऊ। सड़क हादसों में घायल होने वाले और निराश्रित पशुओं के लिए झांसी में आधुनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *