सुल्तानपुर। कमला नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, सुल्तानपुर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में “स्वस्थ एवं सुखद कार्य जीवन के लिए तनाव प्रबंधन” विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम ब्रह्माकुमारी संस्था के सहयोग से आयोजित हुआ। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. यू. के. माहेश्वरी ने सभी का स्वागत किया। समन्वयक प्रोफेसर हरेंद्र गुप्ता ने दो दिवसीय कार्यशाला की रूपरेखा पर प्रकाश डाला तथा स्टाफ सदस्यों के लिए इस कार्यशाला का आयोजन कराने के लिए निदेशक महोदय का आभार प्रकट किया।
संस्थान निदेशक डॉ. आर. के. उपाध्याय ने कार्यक्रम की मुख्य वक्ता बी. के. नीलम, केंद्र प्रमुख, ब्रह्माकुमारीज़, सुल्तानपुर का स्वागत किया। डॉ. उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान समय में तनाव प्रबंधन प्रत्येक व्यक्ति के लिए अत्यंत आवश्यक है और इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होती हैं।
कार्यशाला के प्रथम सत्र में “कर्म दर्शन (Karma Philosophy)” विषय पर व्याख्यान बी. के. नीलम द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें कर्म और जीवन के आपसी संबंधों पर प्रकाश डाला गया। इसके उपरांत समन्वयक प्रोफेसर हरेंद्र गुप्ता के द्वारा द्वितीय सत्र “मन की शक्ति (The Mind Power)” पर आधारित रहा, जिसमें सकारात्मक सोच, आत्मनियंत्रण और मानसिक सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। कार्यशाला में संस्थान के शिक्षकगण, कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने सत्रों में भाग लिया। इस अवसर पर विभाग के संकाय सदस्य प्रोफेसर रुचिन अग्रवाल, प्रोफेसर राम आशीष प्रजापति, प्रोफेसर शिवम् सिंह, प्रोफेसर विकास गौतम, प्रोफेसर चतुर्भुज, प्रोफेसर शुभ्रा उपाध्याय, डॉ. सौरभ मणि त्रिपाठी, डॉ. सुजीत अग्रवाल, डॉ. ए.के. चौहान, डॉ. एच. वी. सिंह, डॉ. अरविन्द तिवारी सहित सभी विभागों के शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सकारात्मकता, आत्म-शक्ति और आंतरिक शांति के संदेश के साथ हुआ।

