Breaking News

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर के फेज-3 स्थित एलटी-003 में एक दिवसीय विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। “The Ground Beneath: Designing for Longevity and Seismic Survival” (द ग्राउंड बिनीथ: डिजाइनिंग फॉर लोंगेविटी एंड सिस्मिक सर्वाइवल) विषय पर आयोजित इस व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान (KNIT), सुल्तानपुर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रख्यात संरचनात्मक अभियंता इंजीनियर अनुपम वर्मा उपस्थित रहे।

सत्र के दौरान इंजीनियर अनुपम वर्मा ने सुरक्षित, टिकाऊ और आपदा-प्रतिरोधी निर्मित वातावरण के निर्माण में संरचनात्मक अभियांत्रिकी (Structural Engineering) की अपरिहार्य भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने भवन स्थायित्व, संरचनात्मक सुरक्षा और भूकंपीय प्रतिरोध (Seismic Resistance) से जुड़े महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं को साझा किया। प्रोफेसर वर्मा ने वास्तुशिल्प डिजाइन में संरचनात्मक प्रणालियों को समझने की आवश्यकता पर जोर देते हुए बताया कि किस प्रकार आधुनिक और उन्नत तकनीकों के माध्यम से भवनों की दीर्घायु और भूकंपीय सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। व्याख्यान के दौरान उन्होंने भूकंपीय सुरक्षा के लिए उपयोगी पायथन आधारित भवन योजना में क्षैतिज (Horizontal) और ऊर्ध्वाधर (Vertical) अनियमितताओं की जांच के व्यावहारिक पहलुओं पर भी तकनीकी जानकारी दी।

कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. उमा प्रसाद पांडे ने छात्रों और अभ्यास करने वाले पेशेवर वास्तुकारों के लिए भूकंपरोधी योजना की बढ़ती आवश्यकता और इसकी प्रासंगिकता को रेखांकित किया। मुख्य वक्ता प्रोफेसर वर्मा ने व्याख्यान के उत्तरार्ध में वास्तुकला विभाग के द्वितीय से पांचवें वर्ष तक के छात्रों द्वारा पूछे गए विभिन्न तकनीकी व व्यावहारिक प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

इस महत्वपूर्ण अकादमिक सत्र का सफल आयोजन इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला विभाग के प्रमुख प्रोफेसर (डॉ.) सैफुल्लाह खान और वास्तुकला, योजना एवं डिजाइन संकाय की डीन प्रोफेसर (आर्किटेक्ट) जेबा निसार के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने में सह-समन्वयक आर्किटेक्ट खुर्रम अशरफ, आर्किटेक्ट श्वेता वर्मा, आर्किटेक्ट पूजा वर्मा और आर्किटेक्ट मोहम्मद सलमान का विशेष सहयोग रहा। व्याख्यान में संकाय के शिक्षक, शोधार्थी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


About rionews24

Check Also

KNIT में कंक्रीट क्यूब स्ट्रेंथ के पूर्वानुमान पर पायथन कार्यशाला

विद्यार्थियों को सिविल इंजीनियरिंग में डेटा आधारित मॉडलिंग और मशीन लर्निंग की दी गई जानकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *