Breaking News

एनवीडिया में फिर लौटे जेन्सन हुआंग! CEO की कुर्सी संभालते ही शेयरों में 31% की उछाल, जांच भी रहेगी जारी

नई दिल्ली। दुनिया की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया में नेतृत्व को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी के बोर्ड ने जेन्सन हुआंग को एक बार फिर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है। यह निर्णय ऐसे समय में आया है, जब हुआंग चीन को एडवांस चिप की आपूर्ति और विदेशी खुफिया एजेंसी से जुड़े आरोपों को लेकर विवादों में घिरे हैं। उनकी वापसी की खबर के बाद कंपनी के शेयरों में 31 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज होने का दावा किया गया है।

बताया जा रहा है कि बोर्ड ने अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया। बोर्ड का मानना है कि हुआंग का नेतृत्व अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा नहीं है। हालांकि, उनसे जुड़े आरोपों की जांच जारी रखने पर भी सहमति बनी है।

वापसी पर हुआंग ने बोर्ड और टीम का जताया आभार

CEO की जिम्मेदारी दोबारा मिलने पर जेन्सन हुआंग ने इसे अपने लिए सम्मान की बात बताया। उन्होंने भरोसा जताने के लिए कंपनी के बोर्ड का आभार व्यक्त किया। साथ ही हार्वे जोन्स, कोलेट क्रेस और वरिष्ठ प्रबंधन टीम की भूमिका की सराहना की।

हुआंग ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में इन लोगों ने कंपनी को मजबूती से संभाला। उन्होंने कर्मचारियों, निवेशकों, तकनीकी क्षेत्र से जुड़े सहयोगियों और दुनियाभर के कारोबारी साझेदारों का भी धन्यवाद किया। अपने परिवार के सहयोग को याद करते हुए उन्होंने जल्द से जल्द काम पर लौटने की उत्सुकता जताई।

ट्रंप ने बताया अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए अहम फैसला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी हुआंग की वापसी का स्वागत किया है। उन्होंने बोर्ड के फैसले को उचित बताते हुए कहा कि एनवीडिया का मजबूत नेतृत्व अमेरिकी अर्थव्यवस्था और तकनीकी क्षेत्र की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है।

ट्रंप ने हुआंग को देशभक्त और राष्ट्रीय धरोहर बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ किसी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल होने का प्रमाण नहीं है। हालांकि, उन्होंने कंपनी को अमेरिकी निर्यात नियमों का पालन सुनिश्चित करने की बात भी कही।

जांच से नहीं मिलेगी CEO पद की वापसी को राहत

हुआंग की वापसी के बावजूद विवाद पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि CEO पद पर उनकी पुनर्नियुक्ति का जांच प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। जांच स्वतंत्र रूप से जारी रहेगी।

रिपोर्टों के मुताबिक, एक विदेशी खुफिया एजेंसी से जुड़े मामले में हुआंग को निशाना बनाए जाने का दावा सामने आया था। इसके बाद एनवीडिया के बोर्ड ने मामले की पड़ताल के लिए स्वतंत्र निदेशकों की समिति गठित की। जांच में सहयोग के लिए अलग से कानूनी सलाहकार भी नियुक्त किए गए हैं।

हुआंग ने जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही है। ऐसे में उनकी वापसी को कंपनी के नेतृत्व में स्थिरता की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है, लेकिन जांच के नतीजे आने तक इस पूरे घटनाक्रम पर तकनीकी और कारोबारी जगत की नजर बनी रहेगी।

About rionews24

Check Also

यूपी में 3.10 लाख आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मानदेय पर योगी सख्त, बोले- बढ़ा हुआ पैसा समय पर मिलना चाहिए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निवेश और औद्योगिक विकास के साथ कर्मचारियों के हितों को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *