Breaking News

चार अप्रैल तक कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल बन्द

लखनऊ। कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के चलते उत्तर प्रदेश में चार अप्रैल तक कक्षा एक से आठ तक के सरकारी व प्राइवेट स्कूल बन्द कर दिए गए हैं। शासन की ओर से मंगलवार देर शाम यह आदेश जारी कर दिया गया। मुख्य सचिव आर के तिवारी ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसलिए एक से आठ तक के सभी स्कूल बन्द कर दिए गए हैं जबकि माध्यमिक और उच्च शिक्षा के संस्थान खुले रहेंगे। इनको कोरोना प्रोटोकोल का पालन करना होगा।

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। मंगलवार को संक्रमितों की संख्या का ग्राफ 1.42 फीसदी तक पहुंच गया। लखनऊ में चार और कानपुर में दो मौतें हुईं। इसी तरह मेरठ, उन्नाव, औरैया में एक-एक मौत हुई।

About rionews24

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण : 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को मिल सकता है शो-कॉज नोटिस

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 6 जुलाई को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *