Breaking News

कानपुर नगर में तात्कालिक प्रभाव से आज रात्रि 10 बजे से लाॅकडाउन लागू

कानपुर नगर । विगत 03 दिनों में कोविड-19 के बढ़ते हुए संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन एवं  जिला प्रशासन की संस्तुति के आधार पर जनपद कानपुर नगर के 10 थाना क्षेत्रों में तात्कालिक प्रभाव से आज रात्रि 10 बजे से सम्पूर्ण लाॅकडाउन लागू किया गया है। जिलाधिकारी डा0 ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया है कि जनपद कानपुर नगर के 10 थाना क्षेत्र क्रमशः चकेरी, कल्याणपुर, नौबस्ता, बर्रा, किदवई नगर, गोविन्द नगर, काकादेव, कोतवाली, नवाबगंज तथा स्वरूप नगर में वृहद कन्टेनमेन्ट जोन की श्रेणी में रखते हुए पूर्ण लाॅकडाउन आज रात से शुक्रवार रात तक लगाया गया है। इसके साथ ही शासन के आदेशानुसार शनिवार व रविवार को भी इन थाना क्षेत्रों में पूर्ण लाॅकडाउन रहेगा। जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि यह लाॅकडाउन सम्बन्धित थाना क्षेत्रों के कोविड संक्रमण की समीक्षा के बाद आवश्यकता पड़ने पर पुनः आगे की स्थिति पर निर्णय किया जायेगा।

About admin

Check Also

पॉक्सो जागरूकता कार्यशाला में शिक्षकों ने सीखे बच्चों की सुरक्षा के प्रभावी उपाय

लखनऊ। सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, गोयल कैंपस में शनिवार को विद्यालय के समस्त शिक्षकों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *