Breaking News

नहीं रहे महाभारत के भीम, 74 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से हुआ निधन

नई दिल्ली। टेलीविजन के चर्चित धारावाहिक महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती का हृदय गति रुक जाने से 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अभिनेता ने सोमवार देर रात को दिल्ली में अशोक विहार स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी, बेटी, दो छोटे भाई और एक बहन है। प्रवीण कुमार के एक रिश्तेदार ने बताया कि उन्हें छाती में इन्फेक्शन की समस्या थी। सोमवार की रात को जब उन्हें बेचैनी होने लगी, तो हमने डॉक्टर को घर पर बुलाया। हृदय गति रुक जाने के कारण रात सवा दस बजे से साढ़े दस बजे के बीच उनका निधन हो गया।

साढ़े 6 फीट लंबे, पंजाब के रहने प्रवीण कुमार एक हैमर और डिस्कस थ्रो एथलीट थे। वह एशियाई खेलों में चार मेडल (2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य) जीत चुके थे। उन्होंने दो ओलंपिक खेलों (1968 मैक्सिको खेलों और 1972 म्यूनिख खेलों) में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वह अर्जुन अवार्डी भी रहे। खेल के कारण ही प्रवीण कुमार को सीमा सुरक्षा बल ( BSF) में डिप्टी कमांडेंट की नौकरी मिली।

प्रवीण कुमार ने 70 के दशक के अंत में मनोरंजन की दुनिया में कदम रखा। प्रवीण कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म तब साइन की थी जब वह एक टूर्नामेंट के लिए कश्मीर में थे। महाभारत में भीम के किरदार में प्रवीण कुमार को लोगों ने बेहद पसंद किया था। उनके अभिनय की खूब तारीफ होती थी। बताया जा रहा है कि निधन से पहले प्रवीण कुमार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। 

 

About rionews24

Check Also

फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का निधन, 76 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई। हिंदी फिल्म उद्योग के दिग्गज निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *