Breaking News

यूपी में पहली बार गन्ना किसानों को मिलेंगे शेयर सर्टिफिकेट

लखनऊ। यूपी में पहली बार सहकारी चीनी मिलों और सहकारी गन्ना समितियों के सदस्य/अंशधारक गन्ना किसानों को शेयर सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। सीएम योगी 11 जुलाई को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में ये सर्टिफिकेट देंगें।

इस कार्यक्रम में प्रदेश के 40 जिलों की 168 सहकारी गन्ना विकास समितियों और 24 सहकारी चीनी मिल समितियों से आए हुए गन्ना किसानों को अंश प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम दिन में 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार यूपी के 40 जिलों की 168 सहकारी गन्ना विकास समितियों और 24 सहकारी चीनी मिल समितियों से आए गन्ना किसानों को ये शेयर सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। सहकारी गन्ना विकास समितियां किसानों की संस्थाएं हैं और अंशधारक किसानों को अंश प्रमाण-पत्र वितरित किये जाने का निर्णय प्रदेश में पहली बार लिया गया है।

जानकारी के अनुसार यूपी में करीब 50.10 लाख गन्ना किसानों को ये सर्टिफिकेट मिलेंगे। लखनऊ के लोकभवन में मुख्यमंत्री द्वारा इस कार्यक्रम का शुभारंभ किए जाने के बाद डीएम और सीडीओ जिला मुख्यालयों पर ये सर्टिफिकेट बांटेंगे।

About rionews24

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण : 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को मिल सकता है शो-कॉज नोटिस

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 6 जुलाई को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *