Breaking News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 30 जून से 01 जुलाई तक उत्तर प्रदेश की यात्रा पर रहेंगी

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु  30 जून से 01 जुलाई, 2025 तक उत्तर प्रदेश में बरेली और गोरखपुर की यात्रा करेंगी।

राष्ट्रपति कल 30 जून को बरेली में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के ग्यारहवें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगी। राष्ट्रपति मुर्मु उसी दिन गोरखपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानएम्स के पहले दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगी।

राष्ट्रपति पहली जुलाई को गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु गोरखपुर के महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय का दौरा भी करेंगी और इस विश्वविद्यालय के सभागार, शैक्षणिक प्रखंड और पंचकर्म केंद्र का उद्घाटन करेंगी।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इसके अलावा इस विश्वविद्यालय में एक नए महिला छात्रावास का शिलान्यास भी करेंगी।

About rionews24

Check Also

झांसी में बनेगा आधुनिक पशु चिकित्सालय, घायल और निराश्रित पशुओं को मिलेगा नया सहारा

लखनऊ। सड़क हादसों में घायल होने वाले और निराश्रित पशुओं के लिए झांसी में आधुनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *