Breaking News

सड़क हादसे में हुई पांच की मौत

कानपुर देहात। मूसानगर थाना क्षेत्र में रविवार को बीआरडी महाविद्यालय के पास बस और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में मासूम समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार आठ लोग कानपुर देहात एक पार्टी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह रविवार शाम सात बजे मूसानगर स्थित एक कॉलेज के सामने पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार स्कूली बस ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार के परखच्चे उड़ गये।

About rionews24

Check Also

झांसी में बनेगा आधुनिक पशु चिकित्सालय, घायल और निराश्रित पशुओं को मिलेगा नया सहारा

लखनऊ। सड़क हादसों में घायल होने वाले और निराश्रित पशुओं के लिए झांसी में आधुनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *