Breaking News

कृषक महिलाएं आत्मनिर्भर बनें : राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल

  • ­महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी तो समाज व प्रदेश का विकास होगा : कुलपति डॉक्टर डी.आर. सिंह  

कन्नौज। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के प्रसार निदेशालय के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र कन्नौज में आज स्वरोजगार द्वारा महिला आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम किया गय। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल उपस्थित रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डी.आर. सिंह ने की।

इस कार्यक्रम में 30 महिलाओं को भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी द्वारा उत्पादित नए सबजी बीजों के मिनी किट्स भी उपलब्ध कराए गए। जिससे महिलाएं मॉडल किचन गार्डन बनाकर अपना व अपने परिवार के पोषण का ध्यान रख सके। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल ने कहा कि कृषक महिलाएं आत्मनिर्भर बने इस तारतम्य में यह कार्यक्रम रखा गया है। जो सराहनीय है। उन्होंने बताया कि कृषक महिलाएं कृषि क्षेत्र के उद्यमों को अपनाकर आत्मनिर्भर बन समाज के उत्थान का कार्य करें। उन्होंने इस दौरान कृषक महिलाओं से जैविक खेती अपनाने पर जोर दिया तथा कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से कृषि से जुड़ी परियोजनाओं की भी जानकारी प्राप्त होती रहती है। इस दौरान ग्राम पचपुखरा की कृषक महिला मालती देवी द्वारा उत्पादित मशरूम भी भेंट किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डी.आर. सिंह ने कहा कि कृषक महिलाएं स्वरोजगार हेतु कृषि से जुड़े छोटे-छोटे उद्यम जैसे चिप्स, पापड़, मशरूम, मधुमक्खी पालन, दुग्ध उत्पादन अपनाकर स्वावलंबी बने। जब आप लोग आत्मनिर्भर बनेंगी तो समाज व प्रदेश का विकास अवश्य होगा। साथ ही पोषण वाटिका बनाकर उसमें सब्जियां उगाए और अपने परिवार को सुपोषित बनाएं। इस दौरान मुख्य अतिथि एवं कुलपति जी द्वारा केंद्र के परिसर में लगे विभिन्न फसलों व सब्जियों के क्राफ्ट कैफेटेरिया तथा पाली हाउस का भी अवलोकन किया गया तथा वैज्ञानिकों के कार्य की प्रशंसा की गई। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ वीके कनौजिया ने किया। जबकि धन्यवाद सह निदेशक प्रसार डॉक्टर सुभाष चंद्रा ने किया। इस अवसर पर निदेशक प्रसार डॉक्टर ए के सिंह, संयुक्त शोध निदेशक डॉक्टर एके दुबे, उप कृषि निदेशक आरएन सिंह एवं नेडा के उप निदेशक सुनील वर्मा सहित केंद्र के सभी वैज्ञानिक एवं दूर-दराज की 200 से अधिक कृषक महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन केंद्र के वैज्ञानिक डॉ शशिकांत ने किया।

 

About rionews24

Check Also

आईआईटी कानपुर ने 5जी एंटीना प्रौद्योगिकी पर संगोष्ठी का किया आयोजन

कानपुर नगर। दूरसंचार में नवाचार में अग्रणी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (आईआईटी कानपुर) ने ‘5जी …