Breaking News

केस्को, कानपुर में प्रमाण पत्र एवं टूलकिट वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर। इण्डिया लिटरेसी बोर्ड, साक्षरता निकेतन, लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में जन शिक्षण संस्थान, कानपुर (कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार) के माध्यम से हेल्पर-इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 60 सफल प्रतिभागियों को केस्को पराग डेयरी सब-स्टेशन, साकेत नगर, कानपुर में कौशल प्रमाण पत्र एवं इण्डिया लिटरेसी बोर्ड, लखनऊ द्वारा प्रदत्त टूलकिट का वितरण किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पी.के.सिंह, अधीक्षण अभियंता (तकनीकी), केस्को, कानपुर द्वारा की गयी। कार्यक्रम में पी.के.सिंह ने सफल प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए बताया लाइन पर काम करते हुए सेफ्टी उपकरणों का प्रयोग जरूर करना चाहिए ।
कार्यक्रम में सुशील कुमार पाठक द्वारा जन शिक्षण संस्थान, कानपुर का संक्षिप्त परिचय देते हुए बताया गया कि कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार के अन्तर्गत संचालित जन शिक्षण संस्थान, कानपुर द्वारा विभिन्न कौशल से सम्बन्धित रोजगारपरक प्रशिक्षणों का संचालन किया जाता है। जिसमें एन.एस.क्यू.एफ. लेवल 2 एवं 3 के पाठ्यक्रम शामिल है।
कार्यक्रम में 04 माह के प्रशिक्षण उपरान्त हेल्पर-इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन के सफल प्रतिभागियों को पैतृक संस्था- इण्डिया लिटरेसी बोर्ड, साक्षरता निकेतन, लखनऊ एवं जन शिक्षण संस्थान, कानपुर के अध्यक्ष संजय आर. भूसरेड्डी, आई.ए.एस. (से.नि.) द्वारा प्रदत्त टूलकिट एवं जन शिक्षण संस्थान, कानपुर द्वारा कौशल प्रमाण पत्र का वितरण मुख्य अतिथि पी.के.सिंह, अधीक्षण अभियंता (तकनीकी) एवं सुशील कुमार पाठक निदेशक, जन शिक्षण संस्थान, कानपुर द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अनूप कुमार श्रीवास्तव, सहायक विद्युत सुरक्षा अधिकारी द्वारा सभी को सुरक्षा शपथ दिलायी गयी। धन्यवाद ज्ञापन केस्को, कानपुर के राजेश कुमार, अधिशाषी अभियंता (प्रथम) द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम में अरुण कुमार, अधिशाषी अभियंता, तथा संस्थान के कमल किशोर श्रीवास्तव, कार्यक्रम अधिकारी एवं विवेक कुमार वर्मा फील्ड असिस्टेंट कम क्लर्क तथा प्रशिक्षक कमाल अहमद खान उपस्थित रहें ।

About rionews24

Check Also

KNIT में कंक्रीट क्यूब स्ट्रेंथ के पूर्वानुमान पर पायथन कार्यशाला

विद्यार्थियों को सिविल इंजीनियरिंग में डेटा आधारित मॉडलिंग और मशीन लर्निंग की दी गई जानकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *