Breaking News

पोस्ट कोविड रोगियों को अपने भोजन में हाई प्रोटीन वाले फूड को शामिल करना चाहिए : डॉ प्रिया वशिष्ठ

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डीआर सिंह द्वारा जारी निर्देश के क्रम में सोमवार को बावन रोड ततयोरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र की ग्रह वैज्ञानिक डॉक्टर प्रिया वशिष्ठ ने पोस्ट कोविड-19 रोगियों के आहार प्रबंधन पर जानकारी दी है। कोविड से उबरने के बाद लोगों में थकान एक आम समस्या देखी जा रही है। ऐसे में कुछ खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल कर अपनी ऊर्जा को पुनः प्राप्त कर सकते हैं। पोस्ट कोविड रोगियों को अपने भोजन में हाई प्रोटीन वाले फूड को अवश्य शामिल करना चाहिए जैसे बीन, टोफू, पनीर, अंडे, दही, दाल, मूंगफली, नट सीट्स स्प्राउटेड ऐसे पदार्थ आपको तुरंत एनर्जी देंगे। इनमें से अधिकांश मैग्नीशियम में समृद्ध है। जो ऊर्जा के स्तर को बहाल करने में मदद करते हैं। प्रोटीन युक्त आहार आपकी मांसपेशियों को कम होने से बचाएगा और साथ ही रेस्पिरेटरी मसल्स को मजबूत भी करेगा। डॉक्टर वशिष्ठ ने बताया कि इसके अतिरिक्त इसमें मौजूद जरूरी अमीनो एसिड आपको हानिकारक रोगाणुओं से बचाते हैं। इसके साथ-साथ माइक्रोन्यूट्रिएंट्स भी आपके लिए बहुत जरूरी है यह फल और रंग बिरंगी सब्जियों मैं पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जैसे सेब, खजूर पपीता, केला, कीवी, लौकी, पत्तेदार साग आदि।  इसके साथ ही पांच ऐसे आहार हैँ जिससे इम्युनिटी बढ़ती है तथा साथ ही साथ कोविड-19 की थकान से उबरने में बहुत मदद मिलती है।

भीगे बादाम और किशमिश

थकान को दूर करने के लिए भीगे बादाम और किशमिश खाकर अपने दिन की शुरुआत करें। बादाम में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है और किशमिश शरीर को अच्छा आयरन प्रदान करती है। इसलिए नियमित भीगे बादाम और किशमिश का सेवन फायदेमंद है।

रागी दोसा और दलिया

थकान को दूर करने के लिए रागी दोसा या एक कटोरी दलिया खाना सबसे बेहतर विकल्प है। यह सुबह के लिए एक अच्छा आहार है। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और थकान महसूस नहीं होती है।

गुड और घी

लंच के दौरान या बाद में गुड़ और घी का सेवन करना फायदेमंद है। पोषक तत्वों से भरपूर इस कॉन्बिनेशन को आप रोटी के साथ भी खा सकते हैं। यह तेजी से रिकवर होने में मदद करते हैं। गुड और घी दोनों ही शरीर को गर्म और मजबूत रखने में मदद करते हैं।

डिनर में खाएं खिचड़ी

कोरोना से उबरने के  बाद रात का खाना अधिक भारी नहीं लेना चाहिए। डिनर में खिचड़ी खाना एक बेहतर विकल्प है। खिचड़ी में सभी तरह के जरूरी पोषक तत्व होते हैं और यह पेट के लिए हल्की होती है। कई सारे फायदों के अलावा खिचड़ी खाने से अच्छी नींद आती है। इसमें हम स्वाद अनुसार हरी सब्जियां भी मिलाकर बना सकते हैं।

पर्याप्त पानी पिएं

शरीर को अच्छी तरह हाइड्रेट करना बहुत जरूरी है। पर्याप्त पानी पीने के अलावा घर पर बने लाइम जूस और बटर्मिल्क का नियमित सेवन करें। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे और शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाएगा।

About rionews24

Check Also

कोविड-19 के संक्रमण से गर्भवती महिलाएं रहें सतर्क, करें बचाव : डॉ अलका कटियार

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डी.आर. सिंह द्वारा विश्वविद्यालय के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *