Breaking News

प्राकृतिक खेती है उत्तम स्वास्थ्य की चाबी : डॉ. विनोद दोहरे

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी में दो दिवसीय कृषि प्रसार अधिकारियों का  प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें केंद्र के अध्यक्ष डॉ. बी. के. कनौजिया ने  प्राकृतिक खेती पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए बताया कि रासायनिक आधारित खेती से जनजीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। डॉ. कनौजिया ने प्राकृतिक खेती पर सरकार की प्राथमिकता पर जोर दिया। इस कृषि प्रसार अधिकारी प्रशिक्षण के मुख्य मास्टर ट्रेनर सस्य वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार ने प्राकृतिक खेती में नीमास्त्र, अग्नियास्त्र, ब्रह्मास्त्र बनाने की विधि सिखाई। जिससे सफलतापूर्वक कीड़े फफूंद आदि का नियंत्रण किया जा सकता है। साथ ही डॉ. कुमार ने बीजामृत, जीवामृत,  घनजीवामृत आदि के विस्तृत गुर सिखाए। 

कार्यक्रम के इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ. अरविंद यादव ने प्राकृतिक खेती में मृदा स्वास्थ्य व पोषक तत्वों पर प्रकाश डाला। वहीं केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉ. अमर सिंह यादव ने उद्यानिकी फसलों की प्राकृतिक खेती के गुर सिखाए। 

इस अवसर पर जनपद के भूमि संरक्षण अधिकारी राम किशोर वर्मा ने बताया कि आगामी समय प्राकृतिक खेती का ही है। रसायन आधारित खेती का वक्त जा चुका है। इस अवसर पर जनपद के उप निदेशक कृषि सहित लगभग पूरा कृषि विभाग उपस्थित रहा। इस अवसर पर केंद्र की गृह वैज्ञानिक डॉ. चंद्रकला यादव, गृह वैज्ञानिक डॉ. पूनम सिंह, प्रसार वैज्ञानिक डॉ. सुशील यादव, पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. चंद्रकेश राय, मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र यादव सहित प्रक्षेत्र अधीक्षक पी. एस. कटियार आदि मौजूद रहे।

About rionews24

Check Also

KNIT : अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

सुल्तानपुर। कमला नेहरु प्रौधोगिकी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *