Breaking News

बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर बोला हमला

पटना। बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री व टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अहंकार का प्रदर्शन किया है और यह बात किसी से छिपी नहीं है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि भाजपा के तोते उड़ चुके हैं। उन्होंने नीतीश और तेजस्वी की भी तारीफ की। टीएमसी सांसद ने कहा कि नीतीश और तेजस्वी ने भाजपा को ‘खामोश’ कर दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास शिकायत करने का कोई कारण नहीं है क्योंकि नीतीश कुमार ने केवल वही दोहराया है जो भाजपा ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में किया है। शत्रुघ्न सिन्हा के अनुसार नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच दूसरा महागठबंधन भाजपा को ‘खामोश’ बने रहने की चेतावनी है। 

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, भाजपा ने जो किया है, उसी का फल भुगत रही है। कैसे सरकार को खरीदा और अहंकार का प्रदर्शन किया है, यह छिपा नहीं है। बिहार में जो चल रहा था और जो हुआ है, वह अचानक नहीं हुआ। नीतीश कुमार जी का कोई वादा भाजपा ने पूरा नहीं किया। उलटे यह और कहा कि अब हम सबको खत्म कर देंगे और सिर्फ बीजेपी होगी। अब भाजपा ही अकेली रही गई है।

नीतीश कुमार के सीएम बनने के बाद टीएमसी के साथ आने के सवाल पर कहा कि अभी तो शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा, “यह संदेश गया है कि अब एक ही रास्ता बचा है, एकता का। इस एकता की बात नीतीश कुमार के साथ ही ममता बनर्जी और अखिलेश यादव भी कर रहे हैं।

About rionews24

Check Also

‘3D कंक्रीट प्रिंटर ए न्यू इमर्जिंग कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी’ विषय पर व्याख्यान का हुआ आयोजन

सुल्तानपुर। कमला नेहरु प्रौद्योगिकी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में बुधवार को ‘3D कंक्रीट प्रिंटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *