Breaking News

उत्तर प्रदेश में किया गया प्रशासनिक फेरबदल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने देर रात कई आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। सात जिलों में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात कई आईएएस अफसरों को स्थानांतरित किया है। सात जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की है। विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन प्रियंका निरंजन को जालौन, उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण अनुज सिंह को हापुड़, विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा आर्यका अखौरी को भदोही का जिलाधिकारी बनाया गया है।

इसी तरह मुख्य कार्यपालक अधिकारी गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण संजीव रंजन को संभल, परियोजना प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकरण सैमुअल पॉल एन. को अंबेडकरनगर, डीएम हापुड़ अदिति सिंह को बलिया और नई दिल्ली में तैनात अपर स्थानिक आयुक्त विभा चहल को एटा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *