Breaking News

घाटमपुर सीएचसी को मिली इमरजेंसी रूम, मर्च्युरी एवं प्रतीक्षालय की सौगात

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कोविड-19 तीसरी लहर को देखते हुए घाटमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल सुविधाओं की बढ़ोत्तरी किये जाने के प्रयास लगातार बढ़ रहे हैं। नेयवेली पावर प्लांट में काम कर रही ‘एल एंड टी’ इंफ्रास्ट्रक्चर ने अपने कारपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत आपातकालीन कक्ष, प्रतीक्षालय एवं शवगृह की सौगात घाटमपुर सीएचसी को दी है। अत्याधुनिक इमरजेंसी रूम में माइनर ओटी सहित सभी प्रमुख सुविधाएं उपलब्ध हैं। 

कानपुर सीएमओ डॉक्टर नेपाल सिंह ने फीता काट कर नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। भवन के निर्माण में करीब 60 लाख रुपए की लागत आई है।  इस मौके पर एल एंड टी के अधिकारी भी मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह ने कहा कि इससे घाटमपुर परिक्षेत्र के लोगों को निश्चित ही लाभ मिलेगा। रात में आने वाले मरीजों के परिजनों को अब प्रतीक्षालय की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी, जो पूर्व में नहीं थी।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *