Breaking News

अगर मेरे साथ कुछ भी बुरा होता है नाना पाटेकर होंगे जिम्मेदार : एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता

मुम्बई। बॉलीवुड कलाकार नाना पाटेकर कई दिनों बाद फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। एक बार फिर उनके ऊपर जानी मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने नाना पाटेकर और बॉलीवुड माफिया पर उन्हें परेशान करने के आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कुछ उद्योग कर्मियों और पत्रकारों पर भी झूठी खबरें फैलाने का भी आरोप लगाया है। तनुश्री ने उसी पोस्ट में ये भी लिखा है कि कई लोग उन्हें निशाना बनाते हैं और उन्हें परेशान किया जा रहा है। एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि अगर मेरे साथ कुछ भी बुरा होता है। तो बता दूं कि आरोपी नाना पाटेकर और उनके वकील समेत  उनके सहयोगी और उनके बॉलीवुड माफिया दोस्त जिम्मेदार होंगे।

एक्ट्रेस ने लिखा कि नाना पाटेकर कि फिल्में ना देखें, उनका पूरी तरह से बहिष्कार करें। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में बिना किसी का नाम लिए उनके और उनकी पीआर टीम के बारे में फर्जी खबरें फैलाने वाले पत्रकार का भी जिक्र किया। इसी कड़ी में तनुश्री दत्ता ने लिखा कि मेरा आप सभी लोगों से अनुरोध है कि सब इनके पीछे पड़ जाओ!! उनके जीवन को नर्क बना दो क्योंकि उन्होंने मुझे बहुत ही ज्यादा परेशान किया है। कानून और न्याय ने भले ही मुझे फेल कर दिया है लेकिन मुझे इस महान राष्ट्र के लोगों पर विश्वास है

बता दें, साल 2018 में तनुश्री दत्ता ने सोशल मीडिया पर हैशटैग मीटू की शुरुआत करके हर किसी को चौंका दिया था, जिसमें अभिनेत्री ने नाना पाटेकर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद से ही तनुश्री लगातार अपने पोस्ट और इंटरव्यू के जरिए बॉलीवुड माफिया पर बोल रही हैं।

About rionews24

Check Also

त्रिशा कृष्णन का ‘करुप्पु’ में दमदार अवतार, वकील के रोल में आएंगी नजर

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों त्रिशा कृष्णन अपने पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों कारणों से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *