Breaking News

One Earth, One Nation, One Future का दिया संदेश

कानपुर नगर। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान एवं एन.एस.डी.सी. के सहयोग से वृहत स्तर पर चलाये जा रहे आत्मनिर्भर भारत के अन्तर्गत जन भागीदारी कार्यक्रमों के तहत जन शिक्षण संस्थान, कानपुर द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया ।

प्रभात फेरी सिविल लाइन्स, कानपुर से ग्रीन पार्क होते हुए कार्यालय परिसर पर समाप्त हुई। प्रभात फेरी में संस्थान के प्रशिक्षणार्थी हाथों में जी-20 वसुधैव कुटुम्बकम की तख्तियों के साथ One Earth, One Nation, One Future का संदेश जनमानस में प्रचार करते रहे। प्रभात फेरी में कुल 75 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. सुनील शुक्ला, सहा. कार्यक्रम अधिकारी, कु. रुचि गुप्ता, एकाउण्टेंट-कम-मैनेजर, मनोज कुमार पाण्डेय, कम्प्यूटर ऑपरेटर के साथ प्रशिक्षिकाएं तौकीर फातिमा, निशात फातिमा एवं शिखा शर्मा उपस्थित रही । कार्यक्रम का संचालन सुशील कुमार पाठक, निदेशक, जन शिक्षण संस्थान, कानपुर द्वारा किया गया।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *