Breaking News

KNIT : बिल्डिंग प्लानिंग पर हुआ विशेष व्याख्यान

सुल्तानपुर। कमला नेहरु प्रौद्योगिकी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में शुकवार को बिल्डिंग प्लानिग’ (भवन योजना) विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। प्रो. राम आशीष प्रजापति, सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा बिल्डिग प्लानिग के विभिन्न आयामों, महत्व एवम् योगदान पर विशेष व्याख्यान दिया गया। प्रोफेसर राम आशीष प्रजापति ने कहा कि समस्त सिविल इंजीनियरिंग निर्माण प्लानिग एंव बिल्डिंग कार्यों के पर्याप्त ज्ञान के अभाव में निर्माण कार्य या तो कराये नहीं जा सकते या कार्य गुणवत्ता के अनुरुप सम्पादित नहीं होते हैं। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो० आर के उपाध्याय द्वारा विभिन्न विभागों एवम् अभियांत्रिकी विद्याओं के पारस्परिक सम्मलेन एवम् इसके दूरगामी धनात्मक प्रभाव पर बल दिया गया। इस अवसर पर निदेशक ने प्रो० राम आशीष प्रजापति को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

विभागाध्यक्ष सिविल इंजीनियरिंग विभाग प्रो० यू० के० महेश्वरी दारा सभी संकाय सदस्यों एवम् सभी आगंतुकों का कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पर आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर डॉ० एम० के० गुप्ता, प्रो० वाई० के० चौहन, प्रो० एच० के० मिश्रा, प्रो० हर्ष विक्रम सिंह, प्रो० आर के सिंह, प्रो० बिपिन प्रजापति, प्रो० प्रदीप कुमार, प्रो० सौरभ त्रिपाठी, प्रो० अनुपम वर्मा, प्रो० रुचिन अग्रवाल, प्रो० एच० के० गुप्ता, प्रो० शिवम श्रीवास्तव, प्रो० पीयूष पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *