लखनऊ। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिनांक 13 से 15 अगस्त, 2025 तक हर घर तिरंगा अभियान मनाये जाने के क्रम में जन शिक्षण संस्थान, कानपुर के सिविल लाइन्स स्थित कार्यालय परिसर में झण्डारोहण कार्यक्रम एवं तिरंगा सेल्फी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक सुशील कुमार पाठक ने तिरंगा फहराया एवं सभी को 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत वर्ष 2022 में “हर घर तिरंगा” अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करना और तिरंगे के साथ एक व्यक्तिगत और भावनात्मक जुड़ाव बनाना है।
इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान के स्टॉफ एवं प्रतिभागियों द्वारा तिरंगे का साथ सेल्फी ली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया । निदेशक श्री सुशील कुमार पाठक द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किया गया ।
कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान, कानपुर के कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर श्रीवास्तव, सहायक कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार शुक्ला, रुचि गुप्ता, मनोज कुमार पाण्डेय, प्रशिक्षिका निशात फातिमा, शिखा शर्मा एवं संस्थान के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे ।

