Breaking News

प्रख्यात मूर्तिकार और राज्यसभा सांसद पद्म विभूषण रघुनाथ मोहपात्रा का कोरोना से निधन

नई दिल्ली राज्यसभा सांसद और प्रख्यात मूर्तिकार पद्म विभूषण रघुनाथ मोहपात्रा का कोरोना से निधन हो गया उन्होंने एम्स भुवनेश्वर में अंतिम सांस ली पिछले सप्ताह उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी

पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजे गए 78 वर्षीय मोहपात्रा का एम्स भुवनेश्वर में महापात्र को 22 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। 24 मार्च 1943 को जन्मे रघुनाथ मोहपात्रा को सन 2001 में भारत सरकार ने कला क्षेत्र में पद्म भूषण और 2013  में 64वें गणतंत्र के मौके पर पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा सदस्य रघुनाथ मोहपात्रा के निधन पर रविवार को शोक जताया और कहा कि उन्हें पारंपरिक शिल्प को लोकप्रिय बनाने के लिए याद किया जाएगा

About rionews24

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण : 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को मिल सकता है शो-कॉज नोटिस

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 6 जुलाई को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *