Breaking News

तंत्र शास्त्र में जटा वाले नारियल का है खास महत्व, जीवन में आने वाली इन 4 तरह की परेशानियों को करता है दूर

गरिमा शुक्ला

तंत्र शास्त्र में पूजन में काम आने वाले जटा वाले नारियल का बेहद खास महत्व है। तंत्र शास्त्र के जानकारों का मानना है कि पुराणों में भी जटा वाले नारियल से किए जाने वाले विभिन्न उपायों को खास महत्व दिया गया है। उनका कहना है की यदि पूजन के साथ जटा वाले नारियल का तांत्रिक उपाय करने के लिए इस्तेमाल किया जाए तो जीवन में आने वाली कई तरह की समस्याओं का समाधान संभव हो सकता है।

तंत्र शास्त्र विद्वान ब्रह्मदेव जातक ने जानकारी दी कि देवी पुराण में नारियल के महत्व को विस्तार से समझाया गया है। ऐसी कई तरह की समस्याएं है जो नारियल की बलि देने से धीरे-धीरे करके दूर होने लगती हैं। इसी तरह नारियल सिंदूर चुनरी और कपूर का इस्तेमाल करने से धन तरक्की संबंध कुंडली में ग्रहों को सामान्य करने सहित अन्य लाभ भी हासिल होता है। यह जरूरी है की विभिन्न उपायों को करने के लिए समय दिन और मुहूर्त का खास ख्याल रखा जाना चाहिए। इसके अलावा इस बात का भी खास ख्याल रखना चाहिए कि एक बार शुरू किया गया उपाय बीच में किसी भी सूरत में खंडित नहीं होना चाहिए। नारियल के साथ किए जाने वाले उपाय नवरात्र के समय और नवरात्र के अलावा भी किए जा सकते हैं। यदि सामान्य उपाय है तो उन्हें नवरात्र के अलावा अन्य दिनों में भी कर लाभ हासिल किया जा सकता है।

स्वास्थ्य संबधी परेशानी
यदि स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान हैं तो शुक्रवार वाले दिन जटा वाले नारियल के ऊपर छोटा सा कपूर जलाकर शाम के समय अपने चारों ओर पांच बार उतारना चाहिए। इसके बाद बचे हुए नारियल को बहते हुए जल में प्रवाहित करना चाहिए। यदि बहते हुए जल में नहीं प्रवाहित कर पा रहे हैं तो उसे जमीन पर दबा देना चाहिए। कर्ज संबंधी समस्या का समाधान धीरे-धीरे होने लगेगा।

बचत संबंधी उपाय
यदि धन संबंधी परेशानी है, या खर्चे आमदनी से ज्यादा है तो दुर्गा जी के समक्ष नारियल को चुनरी में बांध कर रखना चाहिए। नारियल के समक्ष दुर्गा सप्तशती का पाठ दिन में दो बार करना चाहिए। इसके बाद इस नारियल को घर के ईशान कोण में ऊंचाई में किसी स्थान पर सुरक्षित रख देना चाहिए।

व्यापार औऱ नौकरी में लाभ
यदि व्यापार या नौकरी में किसी तरह की समस्या है तो नारियल पर कपूर जलाकर रखना चाहिए। इस कपूर में दो फूल वाली लोंग भी रखना चाहिए। यह उपाय करने के बाद रविवासर को नारियल बलि देनी चाहिए। यह उपाय करने के बाद लगातार 29 शुक्रवार को घर के ईशान कोण पर कपूर जलाना चाहिए।

निर्णय सम्बन्धी उपाय
यदि कोर्ट कचहरी संबंधी समस्याओं का निपटारा नहीं हो पा रहा है तो पांच नारियल देवी मां पर चढ़ा कर उसकी बलि देनी चाहिए। यह कार्य देवी मां की किसी प्राचीन मंदिर पर भी कर सकते हैं। हर नारियल को तोड़ते समय अपनी समस्याओं को दूर करने की माता रानी से प्रार्थना करनी चाहिए। उपाय करने के बाद सात शुक्रवार तुलसी के समक्ष शाम को दिया जलाने से घर में सुख बढ़ेगा।

About rionews24

Check Also

एक ऐसा गांव जहां हनुमान जी की पूजा नहीं होती, जानिए क्या है वजह

देहरादून। एक ओर जहां देशभर में हनुमान जी की पूजा धूमधाम से होती है वहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *